HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर भरना पड़ा पांच हजार...

ALMORA NEWS: बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर भरना पड़ा पांच हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थानांतर्गत एक मकान मालिक का पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। वजह थी कि मकान मालिक ने बिहारी मूल के दो किराएदार तो रखे, मगर उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने चेकिंग के दौरान पाया कि सोमेश्वर में कौसानी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने महेंद्र आगरी पुत्र बिशन लाल, ग्राम पल्यूड़ा के मकान में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले दो बिहारी मजदूर बिना चरित्र सत्यापन के निवास कर रहे हैं। पुलिस ने मकान मालिक महेंद्र आगरी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा—83 के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर 5000 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया। साथ ही दोनों किरायेदारों का मौके पर सत्यापन कराया गया। थानाध्यक्ष ने थाना सोमेश्वर क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से अपील की गई है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखते वक्त उसका पुलिस सत्यापन करा लें।
उत्पात मचाते तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही: थाना सोमेश्वर में शराब पीकर उत्पात मचाने के अपराध में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। उनसे मौके पर 250-250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments