HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग : जंगली सुअर ने ग्रामीण को मार डाला

बागेश्वर ब्रेकिंग : जंगली सुअर ने ग्रामीण को मार डाला

बागेश्वर। कांडा तहसील के सन उडियार गांव में जंगली सुअर ने एक व्यक्ति को हमला करके मार डाला। हमले में घायल हुए देवल विछराल गांव के संतोष राम को इससे पहले की चिकित्सालय पहुंचाया जाता उसके प्राण पखेरू उड़ गए। वन विभाग की टीम घटना की सूचना से चिकित्सालय पहुंच गई है। घटना से ग्रामीणों में रोष है। इसी इलाके में डेढ माह पूर्व सौल नाम वन्य जीव के शिकार के चक्कर में एक ग्रामीण की जान भी चली गई थी।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे देवल विछराल गांव का संतोष राम जंगल में गया हुआ था। वहां एक गधेरे में जंगली सुअर ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वे उसे लेकर 108 के माध्यम से कांडा चिकित्सालय दौड़े जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से संतोष के चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वन विभाग से वन दरोगा कैलाश चंद्र भी अस्पताल में पहुंचे हैं। इसी इलाके में डेढ माह पूर्व सौल नाम वन्य जीव के शिकार के चक्कर में एक ग्रामीण की जान भी चली गई थी। जबकि दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा WhatsApp Group ज्वाइन करें! Join Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments