HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मादा गुलदार की मौत, शरीर पर मिलीं गंभीर चोटें

बागेश्वर: मादा गुलदार की मौत, शरीर पर मिलीं गंभीर चोटें

👉 चट्टान के बीच फंसे शव को भारी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां एक मादा गुलदार की मौत हो गई है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं। उसे वन विभाग की टीम ने चट्टान के बीच से भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। बिसरा आदि जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शव को जला दिया है।

काफलीगैर तहसील के धूराफाट क्षेत्र में छह वर्ष की मादा गुलदार की मौत हो गई। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह रावत की सूचना पर वन विभाग की टीम बीते मंगलवार देर शाम घटना स्थल पहुंची। पत्थरीली चट्टान के बीच से रस्सी आदि के माध्यम से गुलदार के शव को रेस्क्यू किया गया। बुधवार को पशु विभाग के चिकित्सकों की टीम ने कांडा धार स्थित वन विभाग की चौकी पर उसका पोस्टमार्टम किया। डा. कमल तिवारी ने बताया कि गुलदार शिकार करते समय चट्टान से गिर सकता है। उसकी हड्डी टूटी हुईं हैं। पेट भी पत्थरों की चपेट में आने से फटा हुआ है। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। शव को जला दिया गया है। टीम में वन रक्षक अलमा टम्टा, वन दरोगा प्रयाग चौबे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments