HomeUttarakhandAlmoraप्रतिष्ठित व्यापारी मनोज अरोरा को पितृ शोक, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम...

प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज अरोरा को पितृ शोक, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं प्रकाश कलर लैब, माल रोड, अल्मोड़ा के स्वामी मनोज अरोरा के पिता ओम प्रकाश अरोरा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

उन्होंने आज अपने आवास में सुबह 06 बजे अंतिम सांस ली। पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज विश्वनाथ घाट में दोपहर 2 बजे होगा। शव यात्रा उनके जाखनदेवी स्थिति आवास से घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर नगर व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तथा उत्तराखंड प्रदेश की सभी जिला, नगर व ग्रामीण इकाइयों के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने शोक सं​तप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments