HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : बगैर अनुमति खोद डाले खेत, भड़का गुस्सा, धरने पर बैठे...

बागेश्वर : बगैर अनुमति खोद डाले खेत, भड़का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

खरेही पेयजल योजना के लिए बगैर किसानों की अनुमति के खेत खोदे जाने पर किसानों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने खुदाई स्थल पर धरना दिया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बिलौना के लोग इस समस्या को लेकर डीएम से मिले। पेयजल योजना निर्माण के लिए जल निगम ने बीते शुक्रवार को खुदाई शुरू कर दी। इसके बाद किसान भड़क गए और धरने पर बैठे गए। उनका आरोप है कि बगैर उनकी राय लिए उनकी कृषि भूमि काटी जा रही है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा कि उनकी भूमि में बड़ी-बड़ी पाइपलाइन बन रही है। भविष्य में वह मकान भी नहीं बना सकते हैं। जिला मुख्यालय का वार्ड बिलौनासेरा में भूमि कम हो रही है। लोग मकान आदि बना रहे हैं। इधर, उपजिलाधिकारी हरिगिरी ने कहा कि जलनिगम के अधिकारी एलाइमेंट की जांच कर रहे हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद ही अग्रिम वार्ता की जाएगी। इस मौके पर प्रकाश डफौटी, राजेंद्र कनवाल, महेश गुरुरानी, मोहन राम, दर्शन कनवाल आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments