HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कोतवाल को विदाई, प्रतीक चिह्न दिया

अल्मोड़ा: कोतवाल को विदाई, प्रतीक चिह्न दिया

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा के कोतवाल अरूण कुमार वर्मा को विदाई दी। श्री वर्मा इसी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। व्यापार मंडल नेताओं ने श्री वर्मा के कार्यों की सराहना की और कहा कि कोरोनाकाल में उनकी निःस्वार्थ सेवा काबिलेतारीफ है। उन्होंने इसके लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव मंयक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments