HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी अभिनेत्री रीता देवी को किया याद, शोक सभा

अल्मोड़ा : सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी अभिनेत्री रीता देवी को किया याद, शोक सभा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीता देवी के निधन पर यहां दिशा एकेडमी की ओर से आयोजित शोक सभा में उनकी अवसान को अभिनय व रंगमंगच के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बतया गया।

तल्ला दन्या में आयोजित शोक सभा में दिवंग रीता देवी के अभिनय कौशल पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके फिल्म व रंगमंच से जुड़ी कुछ यादों को भी साझा किया। शोक सभा की अध्यक्षता लोक कलाकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चम्याल व संचालन गिरीश धवन ने किया। गोपाल चम्याल ने उनकी स्मृति के पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस मौके पर पत्रकार नवीन बिष्ट, बलि वेदना के निदेशक भाष्कर जोशी, सभासद राजू तिवारी, मनमोहन चौधरी, विक्की भट्ट, रमेश लाल, शीला पंत, दिवान कनवाल, मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments