HomeBreaking Newsआधी रात को अचानक पहुंच गए IG Nilesh Anand Bharne (IPS), हड़कंप

आधी रात को अचानक पहुंच गए IG Nilesh Anand Bharne (IPS), हड़कंप

📌 ड्यूटी से नदारद कार्मिकों पर गिरी गाज

👉 01 हेड, 04 कांस्टेबल लाइन हाजिर, 03 का वेतन रोकने के आदेश

हल्द्वानी। IG Nilesh Anand Bharne (IPS) : यहां विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक आईपीएस आई.जी. निलेश आनंद भरणे औचक निरीक्षण को पहुंच गए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिलने पर 01 हेड कांस्टेबल और 04 कांस्टेबलों को उन्होंने लाइन हाजिर के निर्देश दे डाले। साथ ही 03 होमगार्डस का वेतन रोकने के आदेश भी जारी किये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे (IPS Dr. Nilesh Anand Bharne) ने बीती रात शहर के 03 थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक हेड और चार कांस्टेबल को ड्यूटी से गायब देख उन्होंने नाराजगी जताई। तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, 03 होमगार्ड्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी जारी कर दिए।

उल्लेखनीय है गत दिवस करीब 12 बजे आईजी आई.जी. निलेश आनंद भरणे रात्रि निरीक्षण पर निकले। इस दौरान चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल संजीत राणा और कांस्टेबल विजय वर्मा तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक नदारद मिले।

यही नहीं, चीता मोबाइल के ही कांस्टेबल कमलेश नौला बरेली रोड हाइवे और मोहम्मद अजीम, अरुण कुमार रामपुर रोड से सरगम टॉकिज तक अनुपस्थित रहे। वहीं, होमगार्ड निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम भी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। आईजी डॉ. भरणे ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए। साथ ही कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।

संयुक्त टीम पहुंची, हटाया अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments