HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 11 सितंबर से होगा प्रसिद्ध नंदादेवी मेला श्रीगणेश, तैयारी बैठक...

Almora News: 11 सितंबर से होगा प्रसिद्ध नंदादेवी मेला श्रीगणेश, तैयारी बैठक में गठित हुई संचालन कमेटी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदादेवी के मेले की तैयारी शुरू होने लगी है। इसी संबंध में आज नन्दादेवी मंदिर की कोर कमेटी की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें मेले की तैयारी पर चर्चा करते हुए संचालन कमेटी गठित कर दी गई।

नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय हुआ कि इस बार का यह मेला 11 सितम्बर (पंचमी) से शुरू होगा और अपनी विविध परंपराओं व गतिविधियों के साथ 17 सितम्बर डोला विसर्जन के साथ संपन्न होगा। मेंले के संचालन के लिए कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक तारु जोशी, संयोजक हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट को शामिल किया गया है। बैठक का संचालन कमेटी के सचिव ललित पंत ने किया। बैठक में व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, अनूप साह, अतुल अग्रवाल, जीवन नाथ वर्मा, धन सिंह मेहता, किशन गुरुरानी, जीवन गुप्ता, तारा दत्त जोशी, पुजारी प्रमोद, रबी गोयल आदि मौजूद रहे।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments