HomeAccidentबालाजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, दर्दनाक हादसे में सात...

बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, दर्दनाक हादसे में सात की मौत

सीकर | राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक कार के ट्रक से टकरा जाने के बाद लगी आग में जलने से दो मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन(रूई) भरी हुई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर के आशीर्वाद चौराहे के पुल पर रविवार दोपहर 2:30 बजे करीब यह हादसा हुआ जिसमें कार के रुई से भरे ट्रक से टकराने के बाद कार एवं आस पास रुई बिखर गई और कार में आग लग गई। कार के आग से घिरे जाने पर कोई मदद नहीं कर पाया और ये लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग बुझाई और क्रेन की मदद से कार को मौके से हटाया।

उत्तर प्रदेश में मेरठ के रहने वाले दो परिवार के ये लोग सालासर बालाजी में दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में नीलम गोयल उनके पुत्र आशुतोष, मंजू बिंदल उनके पुत्र हार्दिक बिंदल एवं हार्दिक की पत्नी स्वाति बिंदल तथा उनकी दो मासूम पुत्रियां शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments