HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : दरवाजे—खिड़की खोल सोता रहा परिवार, चोरों ने खंगाल दिया...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दरवाजे—खिड़की खोल सोता रहा परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई डेस्क

यहां एक व्यक्ति को गर्मी से राहत पाने के लिए कमरे का दरवाजा खुला रख सोना बहुत महंगा साबित हुआ। यह परिवार गहरी नींद का आनंद लेता रहा और चोर बड़े आराम से उसके घर से लाखों की चोरी कर गये।

दरअसल, यह मामला हरिद्वार के शिवालिक नगर व कोतवाली क्षेत्र रानीपुर का है। बताया जा रहा है कि विमल कुमार मूल निवासी बदायूं, यूपी यहां शिवालिक नगर में अपने परिवार संग रहते हैं। इन दिनों इलाके में गर्मी बहुत पड़ रही है और अकसर विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। अतएव गर्मी से राहत पाने के लिए विमल कुमार ने तय किया कि वह कमरे के दरवाजे—खिड़कियां खोल कर सोयेंगे।

यह परिवार रात को दरवाजे खुले रखकर सो गया। सुबह जब इनकी नींद ​खुली तो घर का सामान बिखरा देख इनके होश फख्ता हो गये। जांच करने पर पाया कि अज्ञात चोर उनके घर से लाखों रूपये के आभूषण, सामान व नगदी साफ कर ले गये हैं। मुख्य रूप से उनके घर पर रखा लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक सोने की चेन, सोने के दो कंगन, हाथ की घड़ी और एटीएम कार्ड चोरी हो गया है।

इधर रानीपुर कोतवाली में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रानीपुर पुलिस के अनुसार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments