HomeAccidentबद्दी ब्रेकिंग : दासोमाजरा में तीन झुग्गियों में आग, सात वर्षीय बच्ची...

बद्दी ब्रेकिंग : दासोमाजरा में तीन झुग्गियों में आग, सात वर्षीय बच्ची की मौत, डेढ साल की बालिका गम्भीर

ADVERTISEMENTS

बद्दी ( हिमाचल)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ग्राम पंचायत मलपुर के गांव दासोमाजरा में आगजनी के चलते तीन झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस दौरान झुग्गियों में खेल रही दो प्रवासी बच्चियां आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। दोनों बच्चियों को सीएचसी बद्दी में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को पीजीआई रेफर किया गया। जहां पर एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जबकि दूसरी डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया और बाकी झुगियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।


आगजनी की इस घटना में रूप सिंह निवासी यूपी की 7 वर्षीय बेटी गौरी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय लक्ष्मी का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बद्दी बलराज नेगी ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से रूप सिंह को 10 हजार व संजय तथा रामवीर को 5-5 हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की गई।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया दोनों बच्चियों को गंभीर हालत होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया जहां 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments