बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के हरिद्वार-देहरादून खण्ड पर हरिद्वार-मोतीचूर स्टेशनों के मध्य पुल सं-28 पर गर्डर कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण : काठगोदाम से 20 मई, 2022 को चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
देहरादून से 20 मई, 2022 को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
नियंत्रण : काठगोदाम से 17 मई, 2022 को चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
इसके अलावा अपरिहार्य कारणों से 12 से 21 मई, 2022 तक चलने वाली 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।