हल्द्वानी न्यूज : गौलापार सुदंरपुर रैक्वाल गांव के गेंहू के खेत में हाथियों की धमाचौकड़ी, दो एकड़ खड़ी फसल बर्बाद

0

हल्द्वानी। गौलापार की ग्रामसभा सुंदरपुर रैक्वाल में हाथियों ने एक किसान की दो एकड़ जमीन पर उगी गेंहू की फसल को रौंद डाला। कल शाम हाथी किसान संजय पौडियाल के खेत में जा धमके। पौडियाल ने इस बार दो एकड़ खेत में गेंहू की बुवाई की है। हाथी कई घण्टे तक खेत में धमाचौकड़ी करते रहे।


ADVERTISEMENTS

ब्रेकिंग हल्द्वानी : रानीबाग का पुल बंद,एक छोर पर दर्द से तड़पती गर्भवती—दूसरे छोर पर 108, टैंपु में ही दिया महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म


कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने कहा है कि इस क्षेत्र में हाथियों के आवागमन से ग्रामीणों में कई महीनों से भय का वातावरण बना हुआ है। वन विभाग को भी कई बार जंगली जानवरों के खेतों में आने की जानकारी दी गई है। लेकिन विभाग न तो यहां कोई गश्त लगाता है न ही किसानों की खेती को बचाने का कोई दूसरा विकल्प तलाश रहा है। इससे किसानों में रोष है।

ADVERTISEMENTS