HomeAccidentपटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट, चार श्रमिकों की मौत, दो घायल

पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट, चार श्रमिकों की मौत, दो घायल

मेरठ | उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोहिया नगर स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। आज सुबह अचानक जोरदार विस्फोट के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विस्फोट से घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक जेसीबी चालक मलबे का एक हिस्सा गिरने से घायल हुआ है।

मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आस-पास के मकान और एक स्‍कूल की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए, जिससे अफरा तफरी मच गई। इसके अलावा पास से गुजरने वाली बिजली की हाई वोल्टेज 33 हजार की लाइन के खंभे भी टेढ़े हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह मकान संजय गुप्ता का है और गौरव त्यागी नामक व्यक्ति ने उसे किराये पर ले रखा था। मौके से भारी संख्या में पटाखे बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments