HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: दो दुकानों में​ मिली एक्सपायरी दवाएं और खाद्य पदार्थ, साझा...

Bageshwar News: दो दुकानों में​ मिली एक्सपायरी दवाएं और खाद्य पदार्थ, साझा टीम ने मेडिकल स्टोर व दुकानों में लिये सैंपल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिले में एक्सपायरी डेट की कोई भी खाद्य सामाग्री, दवा इत्यादि की बिक्री खाद्य सुरक्षा विभाग एवं ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं दुकानों का औचक छापेमारी के एक्सपायरी दवाओं एवं सामग्री के सेंपल लिये। इस दौरान 2 दुकानों में एक्सपायरी दवायें व खाद्य पदार्थ पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर त्रिचा रावत की देखरेख में ड्रग्स इंस्पेक्टर मिनाक्षी बिष्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र फुलारा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। टीम ने दुर्गा फार्मेसी स्टोर, दुर्गा मेडिकल एजेन्सी, चौहान होम्योपैथिक क्लीनिक, मन्नु जनरल स्टोर, नीरज एजेन्सी, मुन्न लाल शाह जनरल स्टोर तथा करन स्वीट्स आदि स्थानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। छापेमारी के दौरान एक मेडिकल स्टोर एवं एक जनरल स्टोरोमें एक्सपायरी डेट के दवार्इयां एवं खाद्य पदार्थ मिले। जिस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर ने ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दियें कि संबंधित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवार्इ सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि जिन प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी डेट की सामाग्री पायी गयी है उन्हें तत्काल नष्ट कराने के भी निर्देश दिये गये, इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी बॉक्स भी रखने के निर्देश दियें, ताकि जो सामान एक्सपायरी हो जाता है, तो उसे इसी बॉक्स में रखना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि शहर के किसी भी मेडिकल, जनरल स्टोरो एवं मिठार्इ की दुकानों में किसी भी प्रकार का एक्सपायरी का सामान विक्रय न हो इस हेतु निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जाय, तथा दोषियों के विरूद्ध नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।इधर औचक छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments