भाजपा जागेश्वर मंडल कार्यकारणी का विस्तार, इनको मिली नई जिम्मेदारी

पनुवानौला/अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जागेश्वर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं को नव जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पदाधिकारियों में 04 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री व 05 मंत्रियों की घोषणा की गई है। साथ ही अन्य प्रभारियों की भी घोषणा की गई है।
भाजपा जिला अध्य्क्ष रमेश बहुगुणा व मंडल प्रभारी कैलाश गुरुरानी की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ने जागेश्वर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें खीम सिंह व महेंद्र सिंह मेहरा को महामंत्री, प्रताप सिंह फर्त्याल, मनोज पांडेय, जानकी सुयाल व प्रकाश पांडेय को उपाध्यक्ष, राजन सिंह बनौला, मंजू आर्या , गौरव नैनवाल, जीवन सिंह, दीवान सिंह को मंत्री, गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, हुकुम सिंह को मीडिया प्रभारी, सौरभ पाटनी को आईटी संयोजक व कमल जोशी को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है।
देखिए नव पदाधिकारियों की पूरी सूची –
