HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : Embryology की परीक्षा में Psychology का थमा दिया प्रश्नपत्र,...

Almora Breaking : Embryology की परीक्षा में Psychology का थमा दिया प्रश्नपत्र, परीक्षा हुई निरस्त, ABVP ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कुमाऊं विश्वविद्यालय में आज हुई Embryology ​की परीक्षा में छात्र—छात्राएं उस वक्त हक्के—बक्के रह गये जब उन्हें Psychology का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। जिसके बाद तमाम ​परीक्षार्थियों में आक्रोश फैल गया। ​जिसके बाद आनन—फानन में परीक्षा निरस्त कर ​दी गई। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में हुई परीक्षाओं में भी पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों को शामिल करने का आरोप लगाया है। साथ ही कुलपति को भेजे ज्ञापन में कन्वेनर को हटाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र—छात्राओं के भविष्य के प्रति ​इतना लापरवाह है कि लगातार तीन बार पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न शामिल कर दिये गये। उन्होंने कहा कि आज हुई बीएसी तृतीय सेमिस्टर में एम्ब्र्योलॉजी की परीक्षा थी, लेकिन प्रश्नपत्र साइकोलॉजी का दे दिया गया। इस तरह की लापरवाही बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यदि कन्वेनर को तत्काल हटया नही गया तो एबीवीपी आंदोलन करेगी। ज्ञापन में प्रतिलिपि उच्च शिक्षा मंत्री को भी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, कमल नेगी, राजन जोशी, विकास पोखरिया, पंकज बोरा, आशीष जोशी, निर्मल तड़ागी, देवाशीष धानिक, अभिनव परिहार व वरुण कपकोटी शामिल थे।

विश्वविद्यालय अब परीक्षा की अगली तिथि करेगा जारी : निदेशक
परिसर निदेशक डॉ. नीरज तिवारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र अलग आ जाने के चलते उक्त परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक नैनीताल को मामले से अवगत करा दिया गया है। अब विश्वविद्यालय परीक्षा की अगली तिथि शीघ्र जारी करेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments