भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय जाखन देवी अल्मोड़ा केंद्र में भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ से वार्षिक परीक्षा वर्ष 2021 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गए हैं।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रभारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि 11 नवंबर, 2021 से इच्छुक परीक्षार्थी (व्यक्तिगत एवं संस्थागत) कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस, समय प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित फार्म शुल्क जमा कर परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।