HomeBreaking NewsExam Alert, 2023 : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित

Exam Alert, 2023 : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित

CNE REPORTER. Improvement Exam Alert, 2023 : उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। 07 अगस्त से 12 अगस्त, 2023 तक सभी विषयों की परीक्षा संपन्न हो जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने सुधार परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षार्थियों को प्रात: 9.30 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से 06 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। 10 वीं में 01 लाख 32 हजार से अधिक और 12 वीं में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षाफल 25 मई, 2023 को आया था।

यहां देखिए, संपूर्ण सुधार परीक्षा (Improvement Exams) कार्यक्रम –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments