Bageshwar News: आज भी यहां पर्यावरण मित्रों ने दिखाए तीखे तेवर, नागरिकों ने खुद किया कूड़ा निस्तारण, हर स्थान कूड़े से पटा, पालिकाध्यक्ष से वार्ता विफल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरनगर पालिका बागेश्वर एवं नगर पंचायत कपकोट में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका बागेश्वर एवं नगर पंचायत कपकोट में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वयं कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। आज नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नगर पालिका के आन्दोलनरत सफाई कर्मचारियों से वार्ता की, लेकिन वार्ता विफल रही।

सफाई कर्मियों को बेमियादी हड़ताल के कारण बागेश्वर नगर सहित कपकोट नगर पंचायत के बाजार कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। जिससे नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े के ढेर से निकल रही दुर्गंध के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। तहसील मार्ग में स्थानीय लोग अपने घरों के आसपास सफाई कर रहे हैं।

इधर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर पालिका पर्यावरण मित्रों की 11 सूत्रीय मागें के समर्थन में है। उनके साथ अन्याय हो रहा है और ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्हें सभी तरह के लाभ मिलने चाहिए। वह ग्रीष्म, शीत और बरसात ऋतु में सफाई बनाए रखते हैं। नगर की गंदगी यदि समय पर नहीं उठती तो बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।इसलिए नगर में बिखरे कूड़े को मशीनों से उठाने में सहयोग पालिका को सहयोग करे। लेकिन पर्यावरण मित्रों ने उनकी बात का विरोध किया। कहा कि कूड़ा किसी भी कीमत पर उठने नही देंगे।

इस दौरान राजवीर, जमुना, चंदन लाल, राजेश कुमार, शीला देवी, नरोत्तम, रामगोपाल, सोमपाल, गीता आदि मौजूद थे। इधर नगर पंचायत कपकोट में भी सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर के प्रमुख बाजार गंदगी से पटे हुए हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने सरकार से सफाई कर्मियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनके मांगों के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *