HomeUncategorizedअब भी पाकिस्तान के कब्जे में BSF जवान पूर्णव साव, क्या होगी...

अब भी पाकिस्तान के कब्जे में BSF जवान पूर्णव साव, क्या होगी रिहाई या…

ADVERTISEMENTS

पत्नी है प्रेग्नेंट, सरकार से लगाई मदद की गुहार

सीएनई ​डेस्क। गत 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तानी सीमा में घुस गए BSF जवान पूर्णव साव को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई अपडेट नहीं दी गई है। इन हालातों में दिन बीतने के साथ एक अजीब सा भय सताने लगा है। कहीं ऐसा न हो कि दो देशों के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तान कोई गलत कदम बदला लेने की नियत से उठा ले। हालांकि, अब तक जब भी दोनों देशों से कोई भी जवान गलती से सीमा पार आ जाता था, उसे रिहा कर दिए जाने की परंपरा रही है।

आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो फोटो जारी की थी। जिसके बाद देश में हड़कंप मच गया था। फोटो में एक BSF जवान पूर्णव कुमार साव दिखाई दिया। पहली फोटो में जवान पेड़ के नीचे खड़ा था और उसकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़े दिख रहे थे। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्‌टी बंधी दिखाई दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बीएसएफ जवान पूर्णव पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गांव रिसड़ा के निवासी हैं। उनकी रिहाई के लिए BSF तीन बार फ्लैग मीटिंग बुला चुकी है, लेकिन पाकिस्तान ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया। उनके परिवार में मां देवंती देवी, पिता भोलानाथ, पत्नी रजनी, भाई श्याम सुंदर हैं। पूर्णव BSF में 17 साल से हैं।
उनकी पत्नी रजनी गर्भ से हैं तथा स्वास्थ्य खराब है। पूर्णव के बड़े भाई श्याम सुंदर का कहना है कि पूर्णव को भारत लाने के लिए बीएसएफ की ओर से कोशिश हो रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।

उन्होंने पूर्णव के एक दोस्त से हुई बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि दोस्त के अनुसार पूर्णव ड्यूटी पर था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वो आराम करने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गया। वहीं उसकी नींद लग गई। तभी पाकिस्तानी रेंजर आए और उसकी राइफल छीन ली। उसे अपने साथ ले गए। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

तीन फ्लैग मीटिंग, नतीजा कुछ नहीं !

अपने जवान की रिहाई को लेकर BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच तीन बार फ्लैग मीटिंग हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इन दिनों भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात सभी यूनिट्स हाई अलर्ट पर हैं। BSF के DG दलजीत चौधरी होम सेक्रेटरी को पूर्णव की वापसी के लिए की जा रहीं कोशिशों का अपडेट दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी साफ किया है कि जवान की वापसी में किसी भी तरह की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पाकिस्तानी रेंजर्स को काफी समझाया पर मान नहीं रहे

BSF के उच्च अधिकारियों के अनुसार उन्होंने पाकिस्तानी रेंजर्स को बताया कि पूर्णव कुमार साव हाल में ट्रांसफर होकर आया है। उसे इस एरिया और जीरो लाइन के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। इस वजह से वो अनजाने में बॉर्डर पार कर गया, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया।
वहीं सूत्रों के अनुसार पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। इस वजह से पाकिस्तान BSF जवान को लौटाने में आनाकानी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments