HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रवेश शुल्क निर्धारित

अल्मोड़ा बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रवेश शुल्क निर्धारित

ADVERTISEMENTS
  • सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बाजार में अब चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाजार प्रवेश के तीन मुख्य गेट प्रात: 8 से रात्रि 08 बजे तक चौपहिया वाहनों के प्रवेश के लिए बंद रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में बाजार प्रवेश के लिए अब प्रवेश शुल्क देना होगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के साथ पालिका सभागार में आयोजित बैठक में तय हुआ कि लाला बाजार, थाना बाजार व धारानौला गेट, जहां से बाजार हेतु प्रवेश किया जाता है अब सुबह 08 से रात 08 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चौपहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति नही होगी। केवल रात 08 बजे के बाद ही गेट खुलेंगे।

यह भी तय हुआ कि चौपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क लिया जायेगा, ताकि बाजार क्षेत्र में समय—समय होने वाली टूट—फूट व नाली—रास्तों की मरम्मत के लिए व्यवस्था की जा सके। निजि वाहनों को 100 तथा व्यवसायिक वाहनों से 300 रूपये प्रति फेरा प्रवेश शुल्क लिया जायेगा।

इन वाहनों से नही वसूला जायेगा कोई भी शुल्क —

  • रोगियों को लेकर आने वाले वाहन
  • एम्बुलैंस, अग्निक्षमन वाहन, जल संस्थान के पानी के टेंकर व कूड़ा वाहन
  • प्रशासनिक वाहनों से भी कोई प्रवेश शुल्क नही लिया जायेगा।
  • दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नही होगी।

बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, महासचिव मयंक सिंह बिष्ट, उप सचिव अमन नज्जौन, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे मौजूद रहे। वहीं सभासदगणों में हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, सचिन आर्या, अमित साह, दीपक वर्मा, दीप्ति सोनकर, दीपा साह, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, विजय पांडे उपस्थित थे। अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments