HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: बहुगुणा व फर्स्वाण को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

अल्मोड़ा/बागेश्वर: बहुगुणा व फर्स्वाण को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

ADVERTISEMENTSAd

— अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर मनाई खुशी
— बागेश्वर में इंद्र सिंह फर्स्वाण का फूलमालाओं से भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश बहुगुणा व बागेश्वर में इंद्र सिंह फर्स्वाण के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज उत्साह भर आया। दोनों जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। बागेश्वर में फर्स्वाण का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

अल्मोड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश बहुगुणा के मनोनयन पर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ता पूर्वाह्न चौघानपाटा अल्मोड़ा में जुटे और उन्होंने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ अनुभवी कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा के नाम पर विश्वास जताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री बहुगुणा के नेतृत्व में पार्टी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, अजय वर्मा, किरण पंत, राधिका जोशी, रमा जोशी, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, लता पांडे, प्रेमा मेर, मीना भैसोड़ा, लकी वर्मा, मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू, अमित साह मोनू, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य, सुनील जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, देवाशीष नेगी, मनीष जोशी, तुषार कांत साह, चंदन लाल टम्टा, कृपाल सिंह, ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट, मनीष बिष्ट, भुवन बिष्ट, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार, नमन गुरुरानी, दिशांत पवार, कमल बिष्ट, शैलेंद्र साह, प्रकाश बिष्ट, राहुल बिष्ट, सलमान अंसारी, आशीष गुरुरानी, रवि कुमार, जगदीश भट्ट, मुकुल कुमार, पीयूष कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बागेश्वर में फर्स्वाण का स्वागत

बागेश्वर: भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी पंचायत व लोकसभा चुनावों में फर्स्वाण के नेतृत्व पर पार्टी बहुमत के पार पहुंचेगी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में फर्स्वाण के स्वागत में समारोह किया तथा फर्स्वाण का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। फर्स्वाण ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह पद सौंपा है उस उम्मीद पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की भावनाओं को सम्मान रखेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के कार्यों की सराहना की। बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगणियां, रवि करायत, हेमा देवी, धीरेंद्र परिहार, गोविंद टँगड़िया, रतन रामनानी, डीके जोशी,आदर्श कठायत, प्रकाश साह, भवान परिहार, आदर्श कठायत, गोकुल कठायत, सुनील दोसाद, घनश्याम जोशी, गोपाल किरमोलिया,रमेश तिवारी भावना धपोला, एड राजेश रौतेला, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments