HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: ठिकाने लगाई जा रही 1.68 लाख रुपये की अंग्रेजी...

ALMORA BREAKING NEWS: ठिकाने लगाई जा रही 1.68 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी, अवैध भंडारण कर रहा युवक धर दबोचा

ADVERTISEMENTS
English liquor worth Rs 1.68 lakh caught

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एसओजी व रानीखेत पुलिस की साझा टीम ने 1.68 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस मदिरा का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा था। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हुआ यूं कि चेकिंग के दौरान रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने रानीखेत में एसएन श्रीवास्तव हास्पीटल को जाने वाले मार्ग में नूतन बार के ठीक नीचे एक टिन शेड में शराब का भंडारण करते एक युवक को देखा। पुलिस को पूछताछ में पता चला ​कि शराब का अवैध भंडारण हो रहा है। चेक करने पर टिन शेड अवैध रूप से रखी गई 25 पेटी एमसी डॉवल्स ह्स्किी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस अवैध भंडारण कर रहे 24 वर्षीय युवक विकास पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी ग्राम गेरड़, पोस्ट ताड़ीखेत, तहसील रानीखेत, जनपद- अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा—60, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की गई है। बरामद शराब की कीमत 01 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी टीम में में वरिष्ठ उप निरीक्षक फिरोज आलम, एसआई एसओजी नीरज भाकुनी, कांस्टेबिल मुकेश टंगड़िया, योगेंद्र प्रकाश, दीपक खनका व दिनेश नगरकोटी आदि शामिल रहे। यहां उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं भण्डारण पर पुलिस पैनी निगाह रखे हुए है और कार्यवाही अमल में ला रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments