HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली, केंद्र...

नालागढ़ न्यूज : विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

नालागढ़। हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हड़ताल की। इस एक दिवसीय हड़ताल में विभिन्न यूनियनों के सदस्यों द्वारा नालागढ़ में भी केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। सभी यूनियन के सदस्यों द्वारा एकत्रित होकर रेस्ट हाउस नालागढ़ से लेकर पूरे नालागढ़ शहर से होते हुए एक रोष रैली निकाली। रोष रैली के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

प्रदर्शनकारियों ने इसके उपरांत एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से अपील की गई कि केंद्र सरकार द्वारा देश के लोगों के खिलाफ जो जन विरोधी बिल पारित किए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द वापस लिया जाए अन्यथा एक दिवसीय हड़ताल को बदल कर पूरे देश में भूख हड़ताल की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments