HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: स्थानांतरण पर एडीएम फिरमाल को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली की...

Almora News: स्थानांतरण पर एडीएम फिरमाल को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली की प्रशंसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल को स्थानांतरण पर जिला कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। मालूम हो कि श्री फिरमाल का तबादला निदेशक, डेरी एवं महिला डेयरी और प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ के पद पर हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

विदाई कार्यक्रम में श्री फिरमाल की कार्यशैली व व्यवहार की सराहना की गई। विदाई कार्यक्रम में कई लोग भावुक भी हो पड़े। श्री फिरमाल ने भी कलेक्ट्रेट के कार्मिकों समयबद्धता से कार्य करने की प्रशंसा की और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विदाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मोनिका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, अम्बिका प्रसाद पुरोहित, सीएस देवड़ी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, रमा तिवारी समेत कलेक्ट्रेट, आपदा प्रबंधन, जिला निबंधन व​ जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments