सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के शोध छात्र (इतिहास) दयावर्धन सिंह आर्य ने कुमाऊं के विशेष संदर्भ में शोध कार्य किया है। उनके शोध का शीर्षक ” शिल्पकार समाज में महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन” है। शोध करने के बाद अब कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में गत दिवस उनकी पीएचडी की मौखिक परीक्षा आनलाइन सम्पन्न हो गई है।
शोध निदेशक प्रो. संजय कुमार टम्टा ने बताया कि दयावर्धन ने उक्त विषय पर गंभीरता से प्रकाश डाला है। दयावर्धन के इस शोध कार्य पर डीएसबी परिसर नैनीताल की इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. गिरधर सिंह नेगी, प्रो. अनिल जोशी, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. संजय कुमार टम्टा, डा. भुवन चंद्र शर्मा, डा. मनोज वाफिला, डा. पूरन अधिकारी, डा. हरदयाल जलाल, प्रो. दया पंत, प्रो. सीएम अग्रवाल व इतिहास विभाग के कई शोधार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए दयावर्धन को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
Almora News: दयावर्धन ने शिल्पकार समाज की महिलाओं पर किया शोध, आनलाइन मौखिक परीक्षा दी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

