HomeUttarakhandBageshwarBreaking: बागेश्वर के इस डाकघर में गबन का मामला उजागर

Breaking: बागेश्वर के इस डाकघर में गबन का मामला उजागर

ADVERTISEMENTS

—खाताधारकों ने आवाज उठाई, तो जांच शुरू
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में डाकघर की काफलीगैर शाखा के बाद अब गैराड़ शाखा में गबन का मामला प्रकाश में आया है। खाताधारकों की शिकायत से हड़कंप मचा और विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग के इंसपेक्टर ने खाताधारकों से बात करने के बाद उनकी पासबुकों और पोस्ट आफिस के अभिलेखों का मिलान शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी सामने आ रही है।

मालूम हो कि गत माहों में काफलीगैर डाकघर शाखा में खातेदारों की रकम खातों में गबन की शिकायत मिली थी और जांच में भी गबन की पुष्टि हुई। बाद में पोस्टमाटर से खातेदारों को उनकी रकम लौटा दी थी। इस मामले को लोग अभी भूले तक नहीं कि जिले में ऐसा ही एक नया मामला उजागर हो गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

डाकघर की गैराड़ शाखा के खातेदारों की शिकायत के बाद डाक विभाग के निरीक्षक देवराज सिंह पांगती इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। उन्होंने गांव पहुंचकर पहले खाताधारकों से बात की। उनकी पासबुकों का मिलान किया। जांच में गड़बड़ी सामने आई है। खातेदारों के पासबुक में जो राशि चढ़ी है, वह पोस्ट ऑफिस के अभिलेखों में नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ राशि आरोपी पोस्ट मास्टर ने जमा करा दी है, शेष राशि जमा कराने पर बातचीत चल रही है। लोगों ने हेराफेरी की उच्च स्तरीय जांच करते हुए खाताधारकों की राशि वापस लौटाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments