HomeInternationalTwitter पर ब्लू बर्ड की जगह नजर आ रहा ‘कुत्ता’,मस्क ने बदला...

Twitter पर ब्लू बर्ड की जगह नजर आ रहा ‘कुत्ता’,मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो

Twitter Logo Change | माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एलन मस्क ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। ब्लू बर्ड के नाम से फेमस ट्विटर से अब बर्ड गायब हो गई है और नीली चिड़िया की जगह कुत्ते (DOG) ने ली है। दरअसल, ट्विटर का लोगो अब बदल गया है और ब्लू बर्ड की जगह एक कुत्ता दिखाई दे रहा है। ट्विटर का लोगो बदलने के बाद इस कुत्ते की काफी चर्चा हो रही है और बताया जा रहा है कि ये एलन मस्क का ही कुत्ता है। इससे पहले एलन मस्क ने इस कुत्ते को सीईओ भी बना दिया था।

मस्क ने एक ट्वीट में एक यूजर से कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि ये बदलाव अभी केवल वेब वर्जन पर नजर आ रहा है मोबाइल ऐप पर नहीं। अमेरिकी अरबपति मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर एलन मस्क चर्चा में रहे। इनमें ब्लू टिक के लिए चार्ज, कर्मचारियों की छंटनी, CEO पराग अग्रवाल को हटाना शामिल रहे।

यूजर्स फैसले से हैरान, ट्रेंड करने लगा DOGE

ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान रह गए और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे। एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE,#TwitterLogo ट्रेंड करने लगा। यूजर्स को लगा था कि Twitter को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।

किस कुत्ते को लोगो में एड किया गया है?

आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं कि Twitter के लोगो में किस कुत्ते को यूज किया गया है। माना जा रहा है कि यह एलन मस्क का पालतू कुत्ता फ्लोकी शीबा इनु ही है। एलन मस्क कई बार अपने कुत्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कुत्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब एलन मस्क ने इसकी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो कुर्सी पर बैठा था। साथ ही उन्होंने वो फोटो शेयर करते हुए उसे ट्विटर का सीईओ बताया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि एलन के लिए ये कुत्ता खास है। पहले सीईओ और अब इसे लोगो में शामिल किया गया है। उस दौरान एलन मस्क ने कहा था कि उनका कुत्ता फ्लोकी “दूसरे आदमी” से बेहतर है। इस वक्त भी उन्होंने अपने कुत्ते को खास बताया था। एलन मस्क डॉगकॉइन को भी प्रमोट करते रहते हैं, जिसे मेमेकॉइन भी कहते हैं।

बता दें कि एलन मस्क ने साल 2021 में फ्लोकी शीबा इनु के बारे में ट्वीट किया था, जो कि लोकप्रिय मीम-आधारित शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी से प्रेरित एक नई क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे डॉगकोइन के नाम से भी जाना जाता है। 25 अक्टूबर 2021 को, एलोन मस्क ने शिबा इनु पिल्ला की एक तस्वीर के साथ “फ्लोकी आ गया है,” ट्वीट किया था। तभी से फ्लोकी शीबा इनु की कीमत में वृद्धि हुई।

ट्विटर CEO बनने के बाद मस्क के 4 बड़े फैसले…

1- CEO पराग अग्रवाल को निकाला था

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में Twitter खरीदा था। इसके बाद मस्क ने कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं। इसके बाद चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बेरलैंड, चीफ कस्टमर ऑफिसर सारा पर्सनेट और ग्लोबल क्लाइंट सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप महू को बाहर कर दिया गया था।

2- ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस

एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर ब्लू टिक, यानी वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर को अब हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देने होंगे। यह चार्ज सभी देशों में अलग-अलग होगा। 27 अक्टूबर को ट्विटर खरीदने के पांच दिन बाद मंगलवार रात को एलन मस्क ने इसका ऐलान किया था। हालांकि फेक अकाउंट की बढ़ती संख्या के कारण अभी इस सर्विस को होल्ड पर रखा गया है। अब ये सर्विस जल्द रिलॉन्च होगी।

3- 50% से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला

एलन मस्क ट्विटर के 7,500 एम्प्लॉइज में से 50% से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बचे हुए एम्पलॉइज को कंपनी में बने रहने के लिए अल्टीमेटम देते हुए ईमेल किया था। एम्पलॉइज को भेजे एक ईमेल में मस्क ने लिखा था, कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की जरूरत होगी। साथ ही सफलता के लिए देर तक काम और उच्च क्षमता दिखानी होगी।

ईमेल में कहा गया था कि जो भी एम्पलॉइज कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं वो ईमेल में दिए गए लिंक पर ‘हां’ में क्लिक करें। जिस किसी ने ऐसा नहीं किया, उसे निकाले जाने का तीन महीने का नोटिस मिलेगा। आप जो भी निर्णय लें, ट्विटर को सफल बनाने के आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद। इस ईमेल के बाद काफी सारे एमप्लॉइज ने इस्तीफा दे दिया था।

4- ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी करवाई थी

नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का Twitter अकाउंट बहाल किया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।

बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे लोग, लापरवाही पड़ सकती है भारी; इन बातों का रखें खयाल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments