HomeUttarakhandAlmoraपूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां, सिर्फ छात्र संघ चुनाव पर ही रोक...

पूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां, सिर्फ छात्र संघ चुनाव पर ही रोक क्यों : मनोज तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विगत दो साल से प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कालेजों में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न नहीं हुए हैं, जिस कारण अब छात्र—छात्राओं में भी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव न करवाकर सरकार छात्र राजनीति के दमन का कुचक्र रच रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव युवाओं के लिए राजनीति की पहली सीढ़ी होती है तथा छात्र हित एवं छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालयों, कालेजों में छात्र संघ का होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सारे राजनैतिक कार्यक्रम, रैलियां हो रही हैं तो ऐसे में सिर्फ छात्र संघ चुनावों पर ही पाबन्दियां क्यों लगाई गयी हैं ? उन्होंने कहा कि अब अविलम्ब छात्रसंघ चुनावों की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश सरकार को प्रदेश में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समस्त महाविद्यालयों, कालेजों को निर्देशित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के छात्र चुनाव करवाने की मांग को लेकर आन्दोलनरत हैं। ऐसे में सरकार ने छात्र-छात्राओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि छात्रहित में अविलम्ब पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराये जाने को लेकर निर्णय लिया जाए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments