HomeUttarakhandBageshwarप्रेरणादायीः ज्येष्ठ प्रमुख कपकोट ने गोद लिए दो क्षय रोग पीड़ित

प्रेरणादायीः ज्येष्ठ प्रमुख कपकोट ने गोद लिए दो क्षय रोग पीड़ित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement


प्रधानमंत्री के क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत जनपद को क्षय रोग से मुक्त बनाने के लिए कपकोट के ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने दो क्षय रोग पीड़ितों को गोद लिया। जिन्हें एक वर्ष तक पोषण हेतु सहायता उलब्ध कराई जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एन एस टोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बागेश्वर जिले को भी क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा जगह जगह अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कपकोट के ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने कपकोट विकास खण्ड के दो क्षय रोग पीड़ितों को गोद लिया है। उनके द्वारा आगामी एक वर्ष तक दोनों लोगों पोषण, उनकी जांच एवं उपचार में होने वाले खर्च में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें हरीश मेहरा जनपद के पहले निक्षय मित्र बने हैं। इस दौरान डॉ शिवांगी, अमित तिवारी, हरि प्रसाद, महिपाल सिंह, विनोद कुमार, आदि मौजूद थे

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments