HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार की अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार, जिले...

ब्रेकिंग न्यूज : हरिद्वार की अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार, जिले की सीमाएं सील, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

हरिद्वार। हरिद्वार में कोरोना के कारण बनाई गई अस्थाई जेल से आठ कैदी भाग गए हैं। इनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट से भेजे जाने वाले कैदियों को रोशनाबाद के भिक्षुक गृह में बनाई गई अस्थाई जेल में एक सप्ताह के लिए रखा जाता है। इसके बाद उन्हें रोशनाबाद ही स्थित मुख्य जेल में शिफ्ट किया जाता है। आज सुबह इसी अस्थाई जेल से आज कैदी फरार हो गए। पहले तो जेल स्टाफ ने पूरे अस्थाई जेल परिसर में उनकी तलाश की और जब कन्फर्म हो गया कि कैदी जेल से फरार हो चुके हैं तो इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्थाई जेल जा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली गई। इस बीच जिले की सभी सीमाओं पर अलर्ट संदेश भेज दिया गया। साथ ही शहर के भीतर भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक फरार कैदियों के के बारे में कोई नई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हरिद्वार के एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा है कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments