HomeBreaking Newsजरूरी ख़बर : दूरदर्शन में कल से कक्षा 9, 10 और 12...

जरूरी ख़बर : दूरदर्शन में कल से कक्षा 9, 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए दोपहर 01 बजे से होगा शैक्षिक प्रसारण, लाभ उठायें छात्र—छात्राएं

ADVERTISEMENTS

देहरादून। डीडी उत्तराखंड, देहरादून और विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार के बीच कोविड 19 के कारण लॉकडाउन को देखते हुए दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षिक प्रसारण के लिए आज करारनामा (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। जिसके अंतर्गत दूरदर्शन उत्तराखंड 24 अप्रैल 2020 से दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक तीन कक्षाओं के लिए “ज्ञानदीप” श्रृंखला के तहत आधा-आधा घंटे के तीन पाठ प्रतिदिन प्रसारित करेगा।
आज हुए करारनामा को विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से मुकुल सती, अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा और दूरदर्शन उत्तराखंड की तरफ से नरेंद्र रावत, कार्यक्रम अधिशासी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। डीडी उत्तराखंड से कल 24 अप्रैल, 2020 से अपराह्न 1:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण प्रत्येक दिन किया जाएगा।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान तक बंद होने की दशा में शैक्षणिक पठन पाठन को सुचारू रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। कक्षा 9, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण किया जाएगा।

उत्तराखंड के 9वी, 10 वी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं। डीडी उत्तराखंड के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुभाष थलेडी ने अभिभावकों से दूरदर्शन देहरादून के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गण प्रत्येक दिवस के व्याख्यान को डीडी उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल भी देख सकते हैं। इन सभी एपिसोड्स को यूट्यूब पर प्रत्येक दिन अपलोड किया जाएगा।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

जरूर देंखें —

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments