HomeUttarakhandAlmoraराजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के अधिवेशन में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री

राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के अधिवेशन में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री

  • कल से दो दिनी कार्यक्रम, संघ का चुनाव कार्यक्रम तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राजकीय शिक्षक संघ का अल्मोड़ा जनपदीय अधिवेशन 15 व 16 सितंबर 22022 को होगा। जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। यह अधिवेशन राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में होगा। संघ के पदाधिकारी अधिवेशन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

तय कार्यक्रम के अनुसार अधिवेशन का उद्घाटन 15 सितंबर 2022 यानी कल दोपहर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे। द्वितीय सत्र में अपराह्न 03 बजे से संघ के जिला कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया चलेगी। जिसके तहत नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी व प्रत्याशियों का संबोधन होगा। इसके बाद 16 सितंबर 2022 को सुबह 09 बजे से अपराह्न 02 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी जबकि 03ः30 बजे से मतगणना होगी और शाम पांच बजे परिणाम घोषणा के साथ शपथ ग्रहण होगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments