HomeUttarakhandAlmoraAlmora: निजी कार में सवारियां ढोकर कमाई और हो गई सीज

Almora: निजी कार में सवारियां ढोकर कमाई और हो गई सीज

— फूड डिलीवरी ब्वॉयज की इंटरसेप्टर प्रभारी ने ली क्लास

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्राइवेट कार सीज

यहां इंटरसेप्टर प्रभारी ने एक प्राइवेट कार सीज कर ली। दरअसल, कार स्वामी/चालक इस प्राइवेट वाहन में सवारियां ढो रहा था। इसके अलावा इंटरसेप्टर प्रभारी ने फूड डिलीवरी ब्वॉयज की क्लास लेकर उन्हें यातायात नियमों तोड़ने पर कार्रवाई की सख्त हिदायत दी।

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत ने वाहन चेकिंग के दौरान एलआर शाह रोड अल्मोड़ा में एक प्राइवेट कार संख्या UK 01D 0549 को रोककर चेक किया। तो पाया कि वाहन स्वामी/चालक महेंद्र सिंह निवासी पाटिया अल्मोड़ा अपने प्राइवेट वाहन में सवारियां ढोकर अल्मोड़ा ला रहा था। प्राइवेट वाहन का कामर्शियल प्रयोग करने के आरोप में वाहन चालक का चालान कर वाहन को मौके पर सीज कर दिया गया।

फूड डिलीवरी ब्वॉयज की क्लास लगाई

अल्मोड़ा: यहां इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत ने नगर के पिज्जा बाइट, पिज्जा स्लाइस, डोमिनोज पिज्जा, जोमेटो आदि फूड डिलीवरी ब्वॉयज एवं उनके स्थानीय मैनेजर की गोष्ठी आहूत की। जिसमें उन्हें यातायात नियमों का पाठ विस्तार से पढ़ाया और फिर इन नियमों का हर हाल में पालन करने की हिदायत दी गई। उन्होंने खासकर डिलीवरी ब्वॉयज से कहा कि वे अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें तथा रैश ड्राइविंग व जिक जैक ड्राइविंग करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments