HomeUttarakhandNainitalपर्यटकों की भीड़ ने छुड़ाए पसीने, जाम खुलवाने को मास्साब की लगी...

पर्यटकों की भीड़ ने छुड़ाए पसीने, जाम खुलवाने को मास्साब की लगी ड्यूटी !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन में जनपद के हालात शायद इतने बेकाबू होने लगे हैं कि अब जिला प्रशासन और पुलिस जाम आदि खुलवाने में खुद को अक्षम महसूस कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल ने इसके लिए बकायदा 05 शिक्षकों को नामित भी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल की ओर से कार्यालय आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के तहत ग्रीष्मकालीन सीजन में पर्यटकों की संख्य में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल को ट्रैफिक जाम के निराकरण हेतु नामित किया गया है।

अब ट्रैफिक ड्यूटी संभाल रहे शिक्षक

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल सहयोग के लिए सहायक अध्यापक राइंका पटवाडांगर नैनीताल दान सिंह​ बिष्ट, राइंका बगड कोटाबाग आशिष साह के अलावा शिक्षक महिपाल चंद्र, जगदीश सिंह नेगी व अंकित चंद पंवार को सहयोग देने हेतु कहा गया है। इन शिक्षकों को 7 जून से 13 जून 2024 तक नामित किया गया है।

यहां देखिए कार्यालय आदेश —

 

पर्यटकों की भीड़ ने छुड़ाए पसीने
पर्यटकों की भीड़ ने छुड़ाए पसीने

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments