स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल, पूर्व विधायक और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

0
एस.एस.पी. नैनीताल : स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल, पूर्व विधायक और समर्थकों पर गंभीर आरोप अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
एस.एस.पी. नैनीताल : स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल, पूर्व विधायक और समर्थकों पर गंभीर आरोप अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अवर अभियंता की तहरीर पर हुई कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। गत बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग की देखरेख में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान शिवलालपुर चुंगी में बवाल हो गया। अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर 20—25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पूर्व विधायक रणजीत रावत व उनके समर्थकों पर हंगामा, मारपीट व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।


ADVERTISEMENTS

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस अवर अभियन्ता विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर नैनीताल चंद्र लाल द्वारा थाने में उपस्थित होकर तहरीर दी गयी। जिसमें बताया गया कि 17 अप्रैल को शिवलालपुर चुंगी में विभागीय कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा सामान्य विद्युत मापक के स्थान पर स्मार्ट मापक बदलने का कार्य विद्युत विभाग की देख—रेख में किया जा रहा था।

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल

पूर्व विधायक रामनगर इस दौरान रणजीत सिंह रावत व उनके समर्थकों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्मार्ट विद्युत मापकों को लगाये जाने का विरोध किया गया। इस दौरान विभागीय कार्यदायी संस्था के साथ बदसलूकी की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालकर उनके साथ धक्का—मुक्की व मारपीट कर 05 स्मार्ट विद्युत मापको को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बवाल के बीच मौके से ड्रिल मशीन व उसकी दो बैट्रियां भी गायब हो गई।

वादी की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में धारा 221/132/115(2)/352/324(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। थाना पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

गत दिनों रामनगर में हुआ बवाल

View this post on Instagram

A post shared by 🌹𝗚𝗮𝘇𝗶 𝗸𝗮𝗿𝗶𝗺🌹 (@advgazisidd)

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें