HomeAccidentरुद्रपुर ब्रेकिंग : डंपर ने ठोकी ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली, मजदूर की...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : डंपर ने ठोकी ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली, मजदूर की मौत के बाद हंगामा

रुद्रपुर। दानपुर के पास एक डंपर ने ईंद से भरी ट्रेक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सम्पतपुर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण हरिलाल शाह लम्बाखेड़ा में ईंट भट्ठे पर काम करता था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर रुद्रपुर जा रहा था। दानपुर के छठ पूजा घाट के पास पहुंचते ही ट्राली पर पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली में सवार लक्ष्मण छिटककर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक घण्टे सड़क जाम कर दी। उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाने व आरोपी डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बागेश्वर : राजकीय बालिका इंटर कालेज कांडा की चार छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, स्कूल पांच दिन के लिए बंद

ब्रेकिंग न्यूज : जमीन के लिए बेटा-बहू ने पिता को पेड़ से बांधा और काट डाली गर्दन, गिरफ्तार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : डंपर ने ठोकी ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली, मजदूर की मौत के बाद हंगामा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments