HomeAccidentवाहन को धक्का लगा रहे लोगों को डंपर ने मारी टक्कर, ...

वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को डंपर ने मारी टक्कर, 03 की मौत

ADVERTISEMENTS

कोटद्वार से आज शनिवार को एक दुखद हादसे की सूचना आई है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कहर ढा दिया। डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को धक्का लगा रहे लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 02 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में शनिवार 30 मार्च को एक डंपर ने पांच मजदूरों को कुचल दिया। तीन की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में बीईएल रोड पर हुआ है।

पुलिस के अनुसार बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में दो सगे भाईयों सहित तीन की मौत हो गई। दो गंभीर हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तत्काल घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भर्ती कराया गया।सुबह सात बजे के करीब की यह दर्दना घटना है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त 40 साल के सोहन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी काशीपुर, 42 साल के अशोक पुत्र इंदर सिंह पता कचनार गोसाईं काशीपुर और 60 साल के स्वर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह पता मानपुर काशीपुर के रूप में हुई है। इधर एसपी जया बलूनी ने बताया कि हादसे का कारणों की जांच की जा रही है। मृतक तीनों लोग उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर के थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments