HomeBreaking NewsHaldwani : पेशे से डम्पर चालक और क्लीनर, काम पहाड़ों से चरस...

Haldwani : पेशे से डम्पर चालक और क्लीनर, काम पहाड़ों से चरस सप्लाई, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

थाना हल्द्वानी पुलिस एवं जनपद स्तर पर गठित एडीटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चरस की तस्करी करने के आरोप में एक डम्पर चालक व क्लीनर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 02 किलो 700 ग्राम बरामद की है। यह लोग पहाड़ों से चरस लाकर हल्द्वानी सप्लाई करते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी स्टैण्ड भोटिया पड़ाव के पास शक के आधार पर डम्पर संख्या UK04CA-4303 को रात 09 बजे के बाद नो एन्ट्री जोन पर प्रवेश करने पर चेकिंग ​के लिए रोका गया। इस दौरान डम्पर चालक व क्लीनर के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की गयी है।

उत्तराखंड : भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान चालक गिरीश चन्द्र रूआली पुत्र तिलोमणि निवासी धनपोखरा, पोओ पतलोट, तहसील धारी, जिला नैनीताल के कब्जे से कुल 01 किलो 460 ग्राम चरस बरामद हुई तथा दूसरे व्यक्ति गिरीश चन्द्र रूआली उर्फ राहुल पुत्र प्रकाश चन्द्र रूआली निवासी उपरोक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 250 ग्राम चरस मिली। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Nainital : जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश, शपथ ग्रहण 11 को

दोनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर इक्ट्ठा कर हल्द्वानी में फतेहपुर में रहने वाले आनन्द सिंह रावत को बेचा जाता है। जिससे उनकी आज मोबाईल से वार्ता हुई है। उसने उन्हें तिकोनिया के पास बुलाया था। उससे पहले यह पकड़े गये।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि संजय बृजवाल, प्रभारी चौकी, भोटिया पड़ाव कोतवाली हल्द्वानी के अलावा उनिन रविन्द्र राणा, संतोष कुमार, कानि राजीव कुमार, मोहन झुकरिया, त्रिलोक सिंह, कुन्दन सिह कठायत, विरेन्द्र सिंह चौहान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments