HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : घर में गड्ढा खोदकर छिपाई थी दारू, पकड़ी गई

हल्द्वानी न्यूज : घर में गड्ढा खोदकर छिपाई थी दारू, पकड़ी गई

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने नाथूपुर पाडली में एक घर में गड्ढा खोदकर रखी गई पांच लीटर कच्ची शराब और 79 हजार 300 रुपये बरामद किए हैं। शराब तस्करी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी जेल जा चुकी है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक मंजु ज्यालाए सिपाही सुमनए पूनम और जगदीश राठौर की टीम ने आम्रपाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हाईवे किनारे नाथूपुर पाडली निवासी शशि किरन को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसके घर में छापा मारा तो कमरे के अंदर उसने गड्ढे में शराब मिली। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments