HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे में पिकअप चला रहा चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: नशे में पिकअप चला रहा चालक गिरफ्तार

➡️ लमगड़ा थानांतर्गत बिना नंबर/दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले पकड़े 07 वाहन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां शराब पीकर पिकअप चला रहे एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर लिया और डीएल निरस्त करने की कार्यवाही की है। इसके अलावा लमगड़ा थानांतर्गत बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 07 वाहन पकड़े गए। जिनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है।

इंटरसेप्टर प्रभारी टीएसआई सुमित पाण्डे के नेतत्व में टीम ने चेकिंग करते हुए पिकअप संख्या यूके-01 सीए-0315 के चालक दर्शन सिंह निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिकअप को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश महंत ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुए दोषपूर्ण नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान 07 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी और अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 14,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments