HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे में चलाई बाइक, खुद गिरफ्तार और वाहन सीज

अल्मोड़ा: नशे में चलाई बाइक, खुद गिरफ्तार और वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना धौलछीना अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को ​गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को सीज कर लिया। वजह ये ​थी वह शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।

धौलछीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाया कि मोटरसाईकिल संख्या UK-01A-8057 पल्सर का चालक हरीश सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी उटिया, थाना धौलछीना, अल्मोड़ा शराब के नशे में है और नशे में वाहन चलाया जा रहा है। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन्हें गिरफ्तार करते हुए मोटरसाईकिल को सीज किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments