HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बोलेरो में ढो रहा था शराब, पकड़ा गया

बागेश्वर ब्रेकिंग : बोलेरो में ढो रहा था शराब, पकड़ा गया

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कमेडी मोड़, रवाईखाल के पास एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के 108 पव्वों के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सुंदर सिंह फर्स्वाण बताया गया है वह ओखलसों, राजस्व क्षेत्र- रवाईखालका रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह बुलेरो संख्या सूके- 02-टीए-1504 में शराब का ढो रहा था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब की तस्करी में प्रयोग की जा रही बोलेरो को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई जीवन सिंह चुफाल,सिपाही भगत सिंह पांगती,जितेंद्र तिवाड़ी व संतोष राठौर शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments