HomeBreaking Newsखैरना : शराब पीकर चला रहा था बाइक, चढ़ा पुलिस के हत्थे,...

खैरना : शराब पीकर चला रहा था बाइक, चढ़ा पुलिस के हत्थे, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चौकी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में एक बाइक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। साथ ही शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

ज्ञात रहे कि चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चत करवाने के लिए निरंतर अभियान चलाया गया है। जिसके तहत लगातार बेपरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर भी जांच की जा रही है। आज चौकी पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के अंतर्गत 02 चालान कर हजार रूपये का शुल्क वसूला गया। वहीं 01 बाइक संख्या UK05C6476 के चालक को जब रोका गया तो जांच में पाया गया कि वह शराब पिये हुए है। जिस पर तत्काल उसे गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर लिया गया। इसके अलावा 03 चालान सार्वजनिक स्थान में शराब पीकर हंगामा करने पर भी किये गये। आरोपियों पर धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उनसे 750 रूपये शुल्क वसूला गया।

इधर चौकी इंचार्ज ने आम जनता को आगह किया कि कानूनों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खास तौर पर होटल-ढ़ाबों व सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब पीने व पिलाने वालों पर कार्रवाई होगी। ओवर लोडिंग, बगैर कागजात, दोपहिये में बगैर हेल्मेट व निर्धारित से अधिक सवारी बैठाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments