HomeBreaking Newsबेतालघाट : शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक किया गिरफ्तार

बेतालघाट : शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। बेतालघाट क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने पर एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। एमबी एक्ट में उसकी बाइक भी सीज कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों को जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में बेतालघाट थानाध्यक्ष महेश जोशी द्वारा स्थानीय बाजार में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चालक देव सिंह पुत्र निवासी बेताल घाट को नशे में मोटरसाइकिल DL-3-SEG 1354 चलाते पाया गया। जिस पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments