HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में ठप हुई पेयजल आपूर्ति,...

Big Breaking : अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में ठप हुई पेयजल आपूर्ति, मचा हाहाकार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के प्रमुख बेस अस्पताल और आवासीय कालोनी में विगत 09 रोज से पेयजल आपूर्ति बाधित है। यहां मरीजों व उनके तिमारदारों तक को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैकर से पानी मंगाना पड़ रहा है, जो कि केवल अस्पताल परिसर की साफ—सफाई में ही खत्म हो जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत 17 से 19 अक्टूबर तक हुई बारिश के बाद बेस अस्पताल की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई। जिसके बाद से अस्पताल प्रशासन संबंधित विभाग से लगातार संपर्क कर रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं मेडिकल स्टॉफय की कॉलोनी में भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। यहां लगभग सौ परिवार रहते हैं। अतएव यहां भी सैकड़ों लोग पेयजल से महरूम हो चुके हैं। हालत इतनी खराब है कि अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों व उनके तिमारदारों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों में भी पानी की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। जिससे खासी परेशानी पैदा हो रही हैं

इधर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल एचसी गड़कोटी ने बताया कि पेयजल की वैक​ल्पिक व्यवस्था के तहत दिन में एक बार पानी का टैंकर मंगाया जा रहा है, लेकिन पानी की यह आपूर्ति इतने बड़े अस्पताल के लिए बहुत कम है। उन्होंने कहा कि वह कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन आज तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पायी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments