नृसिंहबाड़ी सहित करीब आधे दर्जन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित, यह है दिक्कत

0
अल्मोड़ा : बबुरियानायल-बेलवालगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, गहराया संकट
सांकेतिक तस्वीर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

जल संस्थान की पेयजल लाइन फटने से गत कई दिनों से करीब आधे दर्जन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर के नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में पानी के कम दबाव और अनियमित आपूर्ति की लोग शिकायत कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यहां पहले नियमित पानी की आपूर्ति होती थी, वहां अब एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति हो रही है। कई लाइनों में पानी का कम दबाव होने की भी लोग शिकायत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी का प्रेशर कम रहने से उनके आवासों में लगाये गये पेयजल टैंक भर ही नहीं पा रहे हैं। (ख़बर जारी है, आगे पढ़ें)

इधर जल संस्थान के अधिकारियों ने सीएनई को बताया कि बावनसीढ़ी के पास पेयजल लाइन ब्रेक होने के कारण यह दिक्कत पेश आई है। लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। फिलहाल नृसिंहबाड़ी, राजपुरा, भ्यारखोला, सरसों व ओढ़खोला में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा। लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS