HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ग्राम पंचायतों से ही कराया जाए पेयजल योजना का कार्य

अल्मोड़ा : ग्राम पंचायतों से ही कराया जाए पेयजल योजना का कार्य

अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन ताकुला के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मांग की है कि हर घर नल—हर घर पेयजल योजना का कार्य ग्राम पंचायतों से कराया जाए और इसमें गांव के ही लोगों को काम दिया जाए।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार की योजना के तहत ग्राम पंचायतों द्वरा स्वजल व जल संस्थान के माध्यम से सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिनकी डीपीआर लगभग पूरी हो चुकी है। अवगत कराया है कि उक्त योजनाओं का कार्य ग्राम पंचायतों के बजाय ठेकेदारों को दिये जाने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में आशंका हो गई है कि गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा या नहीं। जबकि रोजगार की नितांत आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी शहरों से नौकरी छोड़ कई लोग गांवों में आ चुके हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान संगठन ताकुला ने उक्त योजना के कार्य में ठेकेदारी प्रथा लाने का विरोध किया है। मांग की है कि उक्त कार्य सिर्फ ग्राम पंचायतों से ही कराया जाए और इसमें श्रमिक के तौर पर गांव के लोगों को ही काम दिया जाए।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments